फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्र

Thu, 02 Apr 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र का शव बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोंडा के वजीरगंज के ओझा का पुरवा का रहने वाला अनिल तिवारी (22) कृषि विवि के अमरावती छात्रावास के कमरा नंबर नौ में रहता था। उसके दो साथी छात्र एक अप्रैल की रात दूसरे कमरे में रुके थे। बृहस्पतिवार को पार्सल देने आए युवक ने दरवाजा बंद पाया। छात्रों की मदद से दरवाजा खोलने पर अनिल का शव पंखे में बंधे फंदे से लटका मिला। अनिल के पैर तख्त पर थे और बिस्तर अस्त-व्यस्त था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। विवि के अधिकारियों और कुमारगंज पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

हॉस्टल प्रशासन पर उठे सवाल



छात्रों ने बताया कि अमरावती छात्रावास के अधीक्षक डॉ. जसवंत सिंह और सहायक वार्डन डॉ. कुलदीप पांडेय अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इससे छात्रावास का अनुशासन बिगड़ गया है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्र की मौत का ये पहला मामला नहीं है। पहले भी कई छात्रों की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें