फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वेतन अवरोध व ऑनलाइन उपस्थिति पर जताई कड़ी आपत्ति

Fri, 15 May 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षक।
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेंट कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि शिक्षक तकनीक का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन बिना मूलभूत सुविधाओं और समाधान के केवल ऑनलाइन व्यवस्था लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले से ही पोर्टल कार्य, डेटा फीडिंग, सर्वे और अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों के बोझ से दबे हुए हैं। कम नामांकन के आधार पर वेतन रोकने के निर्णय को उन्होंने अमानवीय बताया और कहा कि इसके पीछे सामाजिक परिस्थितियां, पलायन और सरकारी सहयोग की कमी भी जिम्मेदार है। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री अलोकेश रंजन, विकास सिंह, रामजी सिंह, राज नारायण सिंह, विक्रम सूर्यवंशी, अखिलेश तिवारी, मो. रिजवान, तौहीद खान सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें