11-रामनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद विजेता खिलाड़ी।-आयोजक
अयोध्या। रामनगर कॉलोनी के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट अमर शहीद हेमू कालाणी कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला इंडिपेंडेंस ग्रुप और स्ट्रोक मास्टर्स के बीच खेला गया, जिसमें स्ट्रोक मास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में इंडिपेंडेंस ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रोक मास्टर्स की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 94 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शेयरखान, पवन श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिलीप बजाज ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश ने कहा कि सभी टीमों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपने-अपने मुकाबले खेले। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का खिताब हितेश साधवानी, बेस्ट बैट्समैन का खिताब पीयूष लालवानी, बेस्ट बॉलर मयंक माखेजा, बेस्ट फील्डर धीरज अंदानी, इमर्जिंग प्लेयर का खिताब रोहित धनवानी और तनिष्क साधवानी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सभी विजेता, उपविजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दिलीप माखेजा, करण बजाज, हरीश लालवानी आदि मौजूद रहे।