12-डाभासेमर स्टेडिय में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स में शामिल खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को डाभासेमर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आई महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
200 मीटर दौड़ में अयोध्या की कोमल यादव ने प्रथम, गीता यादव ने द्वितीय व मुरादाबाद की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर वॉक रेस में आगरा की नेहा प्रथम, आजमगढ़ की दीपा चौहान द्वितीय व महिमा यादव तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में अयोध्या की सुष्मिता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रयागराज की श्रेया पटेल द्वितीय और चित्रकूट की गंगा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में कानपुर की एलिस सिंह प्रथम, प्रयागराज की श्रद्धा सिंह द्वितीय और चित्रकूट की साक्षी तृतीय रहीं। हाई जंप में अयोध्या की विन्ध्यवासिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि झांसी की अलीशा द्वितीय और अयोध्या की महिमा शाह तृतीय रहीं। लंबी कूद में वाराणसी की खुशी पटेल प्रथम, जगत नंदनी पटेल द्वितीय व अयोध्या की आशिका तृतीय स्थान पर रहीं। मिडले रिले में अयोध्या छात्रावास की टीम प्रथम, वाराणसी मंडल द्वितीय व आजमगढ़ मंडल तृतीय रहा। समापन अवसर पर मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समापन समारोह में उपक्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार, शकील अहमद अंसारी, सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
12-डाभासेमर स्टेडिय में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स में शामिल खिलाड़ी।-संवाद