फोटो-17 निरीक्षण में नरियावां बूथ पहुंचे बीडीओ अनुराग सिंह
हनुमतनगर। बीडीओ पूराबाजार अनुराग सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नरियावां के बीएलओ नदारद मिले। बीडीओ ने चेताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को पोलिंग बूथ पर बीएलओ को फॉर्म-6 के साथ उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण क्रम में बीडीओ पोलिंग बूथ करमा कोड़री बूथ पर पहुंचे तो बीएलओ अरविंद यादव ने बताया कि फॉर्म-6 व 7 मिला है लेकिन चुनाव आयोग के पोर्टल पर लोड नहीं हो रहा है। बीएलओ अंकिता वर्मा ने बताया कि पांच फॉर्म 6 मिला है लेकिन लोड नहीं हो रहा है। कर्मा कोड़री की बूथ नं. 325 की बीएलओ सुशीला ने बताया कि पांच फॉर्म 6 जमा हुआ है लेकिन निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर लोड नहीं हो रहा है। पोलिंग बूथ 326 सराय चैमल की बीएलओ विद्यावती ने बताया कि 12 फार्म 6 जमा है लेकिन निर्वाचन आयोग का पोर्टल खुल नहीं रहा है। शांतिपुर बूथ की बीएलओ गीता देवी ने बताया कि अब तक 22 फार्म 6 जमा है लेकिन चुनाव आयोग की साइट पर लोड नहीं हो रहा है। अकवारा, नरायनपुर, अलावलपुर, ददेरा, रामपुर सरधा, मित्रसेनपुर, सनेथू सहित अधिकांश पोलिंग बूथों का यही हाल है।