फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े के झोले के प्रयोग से कम होगा प्लास्टिक कचरा : महापौर

Sat, 31 Jan 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16- कपड़े के झोले का वितरण करते महापौर- नगर निगम
विज्ञापन
अयोध्या। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चित्रगुप्त वार्ड में डस्टबिन और कपड़े के झोले वितरण कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली रोड स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिंतन इन्वायरमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप ने एसबीआई फाउंडेशन, एसबीआई कंजर्व और नगर निगम के सहयोग से किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि कपड़े के झोलों का उपयोग न केवल प्लास्टिक प्रदूषण को कम करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाधान भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने रंग आधारित डस्टबिन प्रणाली पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गीला कचरा हरे डस्टबिन और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने से कचरा प्रबंधन की पूरी शृंखला सरल, वैज्ञानिक और प्रभावी बनती है। महापौर ने कहा कि स्रोत पर कचरा पृथक्करण से ही अयोध्या को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस कार्य में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि निखिल श्रीवास्तव एवं अभिषेक सिंह ने भी स्वच्छता अभियानों को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। एकता भटनागर ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय किया। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, प्रभारी अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन गुरु प्रसाद पांडेय, आलोक सिंह राना, विमल कुमार, सुलभ मिश्र, आदर्श, नेहा एवं सुंदरी कुमारी की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें