फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रदेशीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 25 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता‌ में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयोजन में डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के तरणताल में प्रदेशीय विद्यालयी तैराकी बालक-बालिका प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 18 मंडलों के करीब 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन अंडर-19 की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवीपाटन मंडल के आदित्य साहनी ने स्वर्ण जीतकर पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में यथार्थ सिंह यादव स्वर्ण, कुलदीप कुमार निषाद रजत और शुभम निषाद कांस्य विजेता रहे। ब्रेस्ट स्ट्रोक में आदित्य साहनी, कृष्णा चौहान व सत्यम निषाद क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। 100 मीटर बटरफ्लाई में अंकित यादव, प्रिंदा चौहान व अमन निषाद तथा 200 मीटर फ्री स्टाइल में यथार्थ सिंह यादव, कुलदीप कुमार निषाद व शुभम निषाद ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य जीता। 800 मीटर फ्री स्टाइल में शिवकांत निषाद, संचित पांडेय व कृष्ण कुमार ने पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-17 बैक स्ट्रोक में शुभम चौहान, कार्तिक साहनी व हिमांशु सिंह, जबकि ब्रेस्ट स्ट्रोक में कृष्णा यादव, संजीव यादव व चंद्रशेखर प्रजापति ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य जीता। अंडर-14 बैक स्ट्रोक में राज यादव, राज चौहान व अमित यादव और ब्रेस्ट स्ट्रोक में नितेश निषाद, आयुष चौहान व आयुष सोनकर शीर्ष तीन में रहे। बटरफ्लाई में अविनाश निषाद, मुनाल कुमार व मानस सिंह ने पदक जीते। 200 मीटर फ्री स्टाइल में अंश प्रताप सिंह स्वर्ण विजेता रहे।

डाभासेमर स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें