फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पीसीएस बनीं मेधावियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

Thu, 09 Apr 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुई मेधावी, आरक्षी व अन्य महिलाएं।
विज्ञापन
अयोध्या। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के द्वितीय फेज में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पीसीएस बनने वाली छह मेधावियों को सम्मानित किया। उन्हें पुलिस की ओर से नारियों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएसपी ने समाज के निचले पायदान पर खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए समेकित रूप से प्रयास करने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को अयोध्या पुलिस प्राथमिकता पर संज्ञान लेकर उनकी सुरक्षा और समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराती है। कार्यक्रम में उन्होंने एसडीएम बनीं सोनम यादव, अनामिका मिश्रा, नायब तहसीलदार बनीं स्नेहिल श्रीवास्तव, समीक्षा अधिकारी बनने वाली सुप्रिया यादव, वाणिज्यिक कर अधिकारी बनने वाली साक्षी पटेल और जीएसटी निरीक्षक बनने वाली अंशिका पाठक को सम्मानित किया। वहीं, समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वाली भारती सिंह, कविता मिश्रा, नीलम शुक्ला, प्रीति मौर्या, एकता सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या कुसुमलता को भी सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक संजीता विश्वास, आरक्षी जय ललिता, बीना, किरण यादव, साक्षी जायसवाल, स्वप्नलता सिंह, प्रियंका चौहान, नीलू शर्मा, अनुष्का साहू, ज्योति सिंह को भी स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें