मिल्कीपुर सीएचसी में जांच करतीं डॉ. कीर्ति शर्मा।
मिल्कीपुर/बीकापुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं की जांच को विशेष शिविर आयोजित किया गया। मिल्कीपुर, हैरिंगटनगंज, खंडासा और बीकापुर सीएचसी में 274 गर्भवती की जांच में 43 हाई रिस्क श्रेणी में पाई गई हैं।
सीएचसी मिल्कीपुर में 86 महिलाओं की जांच 18 उच्च जोखिम गर्भधारण वाली थीं। 52 को अल्ट्रासोनोग्राफी और 80 को हीमोग्लोबिन व अन्य जांच की सलाह दी गई, जबकि 18 को आयरन सुक्रोस का इंजेक्शन लगाया गया। खंडासा में 71 गर्भवती में छह उच्च जोखिम श्रेणी में थीं। यहां 18 को आयरन सुक्रोस दिया गया, 47 को अल्ट्रासोनोग्राफी और सभी को खून व अन्य जांच की सलाह दी गई। हैरिंगटनगंज में 43 गर्भवती में चार उच्च जोखिम गर्भधारण वाली पाई गईं। 38 को हीमोग्लोबिन व अन्य जांच और 25 को अल्ट्रासोनोग्राफी की सलाह दी गई। मिल्कीपुर में डॉक्टर कीर्ति शर्मा, डॉ.पूजा सरोज, खंडासा में डॉक्टर शिल्पी सिंह और हैरिंगटनगंज में डॉक्टर नेहा श्रीवास्तव ने दवाओं के साथ बेहतर खानपान की सलाह दी।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव के निर्देशन में लगे शिविर में कुल 74 गर्भवती का रजिस्ट्रेशन किया गया। 15 उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण की श्रेणी की मिलीं। डॉक्टर स्नेहा चौधरी ने गर्भावस्था के दौरान एहतियात बरतने और संतुलित खानपान की सलाह दी। हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच कराई गई। महिलाओं को फल का वितरण भी किया गया।