अयोध्या। सपा कार्यालय पर बुधवार को मासिक बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बीकापुर व खिरौनी नगर पंचायत में सभासद के लिए हुए उपचुनाव में सपा की जीत पीडीए की एकजुटता का संदेश है। सभी पदाधिकारी व नेता क्षेत्र में पीडीए पंचायत के माध्यम से सपा की नीतियों-रीतियों से जनता को अवगत कराएं।
पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता नई मतदाता सूची का सत्यापन कर जल्द से जल्द कार्यालय पर अवगत कराएं। बैठक में नगर पंचायत खरौनी वार्ड नंबर एक बिसुहिया से सपा की नवनिर्वाचित सभासद पार्वती देवी व बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन तेंदुआमाफी से नवनिर्वाचित सभासद अंकिता कनौजिया का स्वागत किया गया।
सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि बैठक में जिला महासचिव बख्तियार खान, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, केके पटेल, हाजी असद, मोहम्मद हलीम, शावेज़ जाफरी, जेपी यादव, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।