फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बढ़ते तनाव को लेकर अयोध्या पुलिस भी हाई अलर्ट

Wed, 07 May 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर अयोध्या में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट, रोडवेज, राम मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़भाड़ के इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

वैसे तो राम मंदिर को लेकर रामनगरी हर समय हाई अलर्ट पर रहती है, लेकिन पहलगाम हमले और उसके बाद मंगलवार की रात हुई भारत की जवाबी कार्रवाई से चौकसी बढ़ाई गई है। मंगलवार से ही आईजी प्रवीण कुमार ने इसकी कमान संभाल रखी है और कई जगह नाकाबंदी करके आपातकाल में होने वाली कार्यवाहियों का पूर्वाभ्यास कराया है। कई आधुनिक उपकरणों व तकनीक से भीड़ भाड़ के इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस के साथ एसटीएफ, एटीएस, मिलिट्री इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस ब्यूरो आदि खुफिया एजेंसियां संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। बम और डॉग स्क्वॉयड भी अलर्ट किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उपयोग किए गए आधुनिक उपकरणों जैसे फेस रिकग्निशन डिवाइस आदि से संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर आने-जाने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। अयोध्या धाम में ड्रोन कैमरों का उपयोग बढ़ाया गया है। कंट्रोल रूम से टीमें ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे 10 हजार से अधिक कैमरों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर पहले से ही व्यापक इंतजाम हैं। सीआरपीएफ, एसएसएफ, पीएसी व पुलिस के अलावा एटीएस और एसटीएफ की यूनिट भी यहां सक्रिय है। मंदिर के आसपास हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें