अयोध्या। दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन अब अधिक सुगम होंगे। श्रीराम मंदिर के प्रवेश द्वार से मंदिर तक दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं के लिए ब्रेल लिपि में विशेष पथ तैयार किया गया है। मार्ग पर जगह-जगह लगी रेलिंग पर ब्रेल लिपि में भगवान श्रीराम का नाम भी उकेरा गया है।
विज्ञापन
इस पहल का उद्देश्य तकनीक और आस्था के संगम से दिव्यांग श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन में सहूलियत प्रदान करना है, ताकि दृष्टिबाधित भक्त भी स्वतंत्रता और सुगमता के साथ मंदिर तक पहुंच सकें। सात नवंबर को दीपोत्सव के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम मंदिर के प्रवेश द्वार पर इसका लोकार्पण होगा।