फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रेन मैनेजर के खाते से 4.02 लाख रुपये उड़ाए

Sat, 07 Nov 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साइबर ठगों ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात ट्रेन मैनेजर के बैंक खाते से 4,02,792 रुपये पार कर दिए। 30 अक्तूबर को दोपहर 2:16 बजे से शाम 4:20 बजे के बीच 14 बार यूपीआई के जरिये खाते से रकम निकाली गई। मोबाइल पर लेनदेन का संदेश आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बिहार के भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरा जयपाल निवासी मंजय कुमार साह वर्तमान में मोदहा, सिविल लाइंस में रहते हैं। वह अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचना दी। इसी दिन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
31 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाना पुलिस लाइन में भी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली नगर में शिकायत दी। निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संबंधित बैंक से खातों का विवरण मांगा गया है। उन्होंने आमजन से साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने और किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की। साथ ही कहा कि ठगी की जानकारी मिलते ही तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

Next
AU ऐप में पढ़ें