फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पर्यटकों की सुविधा पर विशेष ध्यान, 17 परियोजनाओं पर प्रगति की समीक्षा

Tue, 21 Jul 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की बैठक में 17 परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पर्यटन निदेशालय की ओर से स्वीकृत 17 परियोजनाओं की प्रगति और हस्तांतरण की विस्तृत जानकारी भी दी गई। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रचलित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी परियोजनाओं में पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर बल दिया। पर्याप्त शेड के निर्माण पर भी जोर दिया गया। वृद्धों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष स्थान चिह्नित कर निर्माण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं को पूरा करने में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी कार्य उच्च मानकों के अनुरूप हों।

उन्होंने निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया। शेष परियोजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयेंद्र कुमार ने सभी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष अनुराज जैन भी शामिल हुए।
विज्ञापन









गुणवत्ता और समयबद्धता के कड़े निर्देश

मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रचलित कार्यों की गुणवत्ता की जांच समिति के परीक्षण के बाद ही उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को भेजे जाएं। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें