फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करणी सेना के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले व करणी सेना के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरी। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हाथ में दलितों पर अत्याचार बंद करो, दलित सांसद के हमलावर गिरफ्तार आदि लिखी तख्तियां लिए सपा नेता व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सिविल लाइन स्थित प्रेसक्लब के पास इकट्ठा हुए। वहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए वे कचहरी पहुंचे, जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। बाद में वे लोग कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा को सौंपा।
जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार करणी सेना को संरक्षण दे रही है। सपा सांसद पर किया गया हमला कानून व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। इस सरकार में पीडीए के लोगों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। हमले के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय, जिला महासचिव बख्तियार खान, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रक्षाराम यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, चौधरी शहरयार, रामसागर वर्मा, राघवेंद्र सिंह (अनूप) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें