फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी सपा

Sun, 29 Jun 2025 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहे पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान खत्म करना चाहती है। इससे छेड़छाड़ कर रही है। सपा संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। इसे बचाने के लिए हर तरह की कुर्बानी दी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए व पीडीए के हक-अधिकार के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और सपा सरकार बनाना होगा। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, बलात्कार आदि चरम पर है। जनता अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।
सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पृथ्वीराज यादव, यदुनाथ यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, छोटेलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, आकिब खान, जय सिंह यादव, राम करन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें