फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चेन स्नेचिंग करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से चेन स्नेचिंग करने वाले गैंग का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। अलग-अलग जिलों की पांच महिलाओं को गिरफ्तार करके उनके पास से सोने की लॉकेट और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राम जन्मभूमि थाने में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आई थीं। केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही थी। रविवार को टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज के पास से संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। इस बीच पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
उनकी पहचान आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जगना तेनुआ निवासी गीता, यहीं के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी पूनम व शिवानी, आगरा के शाहगंज क्षेत्र के गयासपुर भट्ठा निवासी सपना और बछला के रूप में हुई है। उनके पास से दोनों घटनाओं में चुराए गए सोने के लॉकेट व इसकी बिक्री के 5,860 रुपये बरामद हुए हैं। सभी का चालान करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंदिरों के आसपास सक्रिय ऐसे गिरोह पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें