फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक के खिलाफ 26 मई को सपा का प्रदर्शन

Sat, 23 May 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते सांसद अवधेश प्रसाद ।
विज्ञापन
अयोध्या। सपा 26 मई को महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर अयोध्या में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे। सहादतगंज से शुरू होकर रामपथ होते हुए जिला मुख्यालय तक सपा कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में सपा नेताओं की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बिजली कटौती और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में डीजल और पेट्रोल के दाम तीन बार बढ़ाए गए हैं और आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में गांव-गांव बिजली संकट गहराया हुआ है। लोग रातभर जागने को मजबूर हैं और बच्चे बीमार हो रहे हैं। सपा सांसद ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि 26 मई का प्रदर्शन सरकार को जनता की ताकत दिखाने का काम करेगा। अवधेश प्रसाद ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है और
हमारी अर्थव्यवस्था अमेरिका के हाथ गिरवी रख दी गई है। इस दौरान पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय, पूर्व विधायक रुश्दी मियां, आनंद सेन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें