फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला से चेन लूटने का प्रयास, सड़क पर गिरकर घायल

Sat, 23 May 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। शुक्रवार देर शाम हाइवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गनौली गांव की मिथलेश पांडेय (45) अपने भतीजे अंशू के साथ हाजीपुर बरसेंडी स्थित मायके से घर लौट रही थीं। पटरंगा थाना के चौहान पुरवा के पास सुनसान सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। बदमाशों ने मिथलेश के गले से चेन छीनने की कोशिश की। उन्होंने एक आरोपी का हाथ पकड़ लिया और विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम, कोतवाल संजय मौर्य और थाना प्रभारी शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारी देर रात तक जांच में जुटे रहे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें