फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जौहर विवि के भवन गिराने के आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जौहर विश्वविद्यालय इमारतों के ध्वतीकरण आदेश पर पुनर्विचार करने को लेकर अ​धिकारी
विज्ञापन
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने रामपुर के मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर अयोध्या में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई। सपा ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कमी या अनियमितता है, तो उसे सुधारा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने भवनों को ध्वस्त करने के बजाय जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है। यहां सभी जाति और धर्म के छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को बचाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें