फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महंगाई और पेपरलीक के मामले पर सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सहादतगंज में अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।
विज्ञापन
अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में सपा नेताओं ने मंगलवार को सहादतगंज में बढ़ती महंगाई, बदहाल बिजली व्यवस्था, पेपर लीक आदि मुद्दों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रही है। सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है। आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जनहित से जुड़े मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की गई। समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि सरकार आज हर मुद्दे पर फेल है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान, नौजवान, व्यापारी समेत हर वर्ग परेशान है। कानून व्यवस्था बद्तर हो गई है। डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। गांव से लेकर शहर तक हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार व उनके लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, प्रदर्शन के बाद जुलूस की शक्ल में नेताओं ने शहर की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, बख्तियार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें