फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शराब पीने पर पिता ने डांटा... तो फंदे से झूल गया बेटा, बाग में पेड़ की डाल से लटकती मिली लाश

Sat, 17 May 2025 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में पिता ने शराब पीने पर बेटे को डांटा तो वह फंदे से झूल गया। उसकी लाश बाग में पेड़ की डाल से लटकती मिली। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व जानकारी लेती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला। लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। पिता ने बताया कि शराब पीने पर उसे डांटा था। इसके बाद वह घर से चला गया था।    

विज्ञापन


घटना तारुन क्षेत्र के दांदूपुर गांव में खेमीपुर निधियावा मजरे डढ़वा के पास की है। यहां पानी की टंकी के सामने स्थित बाग में दादुपुर निवासी 18 वर्षीय दिवाकर यादव का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। पिता राजेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कुछ रिश्तेदार लड़कों के साथ शराब पीने को लेकर फटकार लगाई गई थी। 

यह भी पढ़ेंः- लखनऊ: बस में आग से पांच लोगों की मौत मामले में आरआई निलंबित, बस चालक व परिचालक चिह्नित; मोबाइल फोन बंद मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार की सुबह दिवाकर घर से निकल गया। उन्होंने बताया कि कई बार फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं उठा। अब शनिवार को दिवाकर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी लल्लन यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें