फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूबे, मौके पर लगी लोगों की भीड़; एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

Sat, 17 May 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूब गए। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
शिवांश शुक्ल, एवं तलाश करते गोताखोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में नहाते समय दो छात्र डूब गए। इस दौरान उनका तीसरा साथी नदी किनारे खड़ा था। उसने डूबते हुए देखा तो भागकर उनके घर पहुंचा। घरवालों को पूरी बात बताई। जानकारी मिली तो घरवाले भागते हुए मौके पर पहुंचे।    

विज्ञापन


घटना रौनाही क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल के पास की है। डूबने वाले छात्रों में रौनाही निवासी शिवांश शुक्ल (16) और कैंट के पूरा काशीनाथ निवासी हर्ष सिंह (17) हैं। कैंट के मुमताजनगर निवासी प्रफुल्ल चौरसिया (16) बाहर खड़ा था। प्रफुल्ल ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। ये सभी फैजाबाद पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

एनडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश में जुटी

सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह और रौनाही थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। छात्रों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें