फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले में पुत्र की मौत, बाजार में मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। एक सप्ताह पूर्व गोसाईगंज के बेलवारी खान गांव में पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले में पुत्र की रविवार को मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। रविवाार को युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घायल युवक की मौत के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अयोध्या-आंबेडकर नगर हाईवे स्थित तेलियागढ़ में शव को रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम विकास धर दुबे और सीओ सदर योगेंद्र कुमार परिजनों को समझाया। कहा कि जल्द-जल्द आपकों इसाफ मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान करीब आधे घंटे के जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

घटना 10 मार्च की देर रात्रि में बेलवारी खान निवासी प्रदीप वर्मा सब्जी मंडी के सामने अपनी दुकान पर बैठा था कि गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा ने अपने एक साथी के साथ बाइक से आकर डंडे से हमला कर दिया। पुत्र की चीख-पुकार पर दौड़े पिता रामभवन को भी शिवम ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। गंभीरावस्था में दोनों को इलाज के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शन नगर में भर्ती कराया गया। जंहा चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हमलावर युवक को मोहल्ले वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई के दौरान अचेत होने का नाटक करने लगा, जिससे लोगों ने उसे छोड़ा तो वह मौका पाकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें