फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बस से उतरा जवान, चक्कर आया और चली गई जान

विज्ञापन
-मृतक आदित्य सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या। तारुन ब्लॉक के मनऊपुर ग्राम निवासी भारतीय सेना के जवान आदित्य सिंह (32) की रविवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। वह कांग्रेस के सदस्य अशोक सिंह के बेटे थे। आदित्य की वर्तमान में झांसी में तैनाती थी। छुट्टी लेकर वह घर आ रहे थे। झांसी से शनिवार की रात में चले थे। रविवार सुबह पौने आठ बजे अयोध्या में नाका हाईवे पर बस से उतरे और घर वालों को आने की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उनके घर पर उनकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आदित्य के घर वालों को बताया कि बस से उतरने के बाद उन्हें चक्कर आया। वे एक पुलिया पर बैठ गए, फिर अचानक पुलिया से नीचे नाले में जा गिरे। आसपास के लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घरवालों ने बताया कि आदित्य की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी मौत से कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हार्टअटैक की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर, कांग्रेस नेता के पुत्र के निधन पर पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में शोकसभा भी हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, रामदास वर्मा, शिवपूजन पांडेय ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें