फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 91 सिजेरियन प्रसव के साथ सोहावल सीएचसी अव्वल

Sun, 10 Aug 2025 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नवागत सीएमओ का सिजेरियन प्रसव को लेकर सख्ती अब सार्थक हो रही है। इसी का असर है कि एक समय में इक्का-दुक्का सिजेरियन तक सीमित रहने वाली सीएचसी सोहावल ने मौजूदा वर्ष में सर्वाधिक 91 ऑपरेशन करके रिकाॅर्ड बनाया है।
विज्ञापन

जिले की तहसील स्तर पर संचालित पांचों सीएचसी क्रमश: रुदौली, पूरा बाजार, बीकापुर, सोहावल और मिल्कीपुर को प्रदम संदर्भन इकाई का दर्जा मिला है। यहां हर माह न्यूतम पांच सिजेरियन प्रसव कराने का लक्ष्य था, लेकिन बमुश्किल इक्का-दुक्का प्रसव होते थे। कुछ एफआरयू पर तो खाता भी नहीं खुलता था। कुछ दिन पूर्व आए सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने सभी एफआरयू पर सिजेरियन प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। कई जगहों पर वह स्वयं चिकित्सकों की टीम लेकर पहुंचने लगे, जिसके बेहतर परिणाम अब दिखने लगे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल से अब तक सभी सीएचसी पर 313 सिजेरियन हो चुके हैं। इनमें सीएचसी सोहावल में सर्वाधिक 91, रुदौली में 87, मिल्कीपुर में 73 प्रसव हुए हैं। वहीं, सीएचसी पूराबाजार और बीकापुर इस मामले में अब भी फिसड्डी दिख रहे हैं। यहां क्रमश: 23 और 39 प्रसव ही हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि ग्रामीणांचल में प्रसूताओं को बेहतर इलाज मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। आगे यहां पर सेवाएं और मजबूत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें