फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार करोड़ से संवरे पुरुषोत्तमनगर वार्ड के छह मार्ग

Tue, 17 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
53 - शहीद वीरांगना ऊदादेवी पार्क का लोकार्पण करते महापौर गिरीशपति त्रिपाठी- विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। पुरुषोत्तमनगर वार्ड में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह सीसी मार्गों और नालियों के साथ ही शहीद वीरांगना ऊदादेवी पार्क का लोकार्पण किया गया। चांदपुर हरिवंश में आयोजित समारोह में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने इन विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि वार्ड में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। शेष विकास कार्य भी जल्द पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने वीरांगना ऊदादेवी के साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया गया। ऊदादेवी पार्क का निर्माण अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोग से कराया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन पार्षद ज्ञानमती देवी और उनके प्रतिनिधि ओरौनी पासवान ने किया। इस दौरान उपसभापति संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह और सुनील शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, पार्षद रमाशंकर, भाजपा नेता सतीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें