फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एडी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले छह चिकित्सक, वेतन पर रोक

Mon, 13 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी का निरीक्षण करते अपर निदेशक।
विज्ञापन
अयोध्या। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. बृजेश कुमार सिंह चौहान ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर एडी ने नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अपर निदेशक सोमवार की सुबह 11:50 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। इस दौरान आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गिरीश चंद्र पाठक, डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह, डॉ. मो. असलम बेग, डॉ. प्रज्ज्वल कुमार, डॉ. नवनीत कुमार और डॉ. आशीष पाठक अनुपस्थित पाए गए। इनमें डॉ. आशुतोष नौ से 11 जुलाई और 13 जुलाई को गैरहाजिर बताए गए।

इस पर अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और बिना उनकी अनुमति के वेतन आहरित न किया जाए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. विशाल चौधरी और फार्मासिस्ट सर्वेश निर्धारित वेशभूषा में नहीं मिले। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिया कि मरीजों को समय-समय पर इंडोर इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी सर्जिकल महिला वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल में उपचार, दवा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। अस्पताल में सेंट्रल पाइप लाइन ऑक्सीजन सप्लाई बाधित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन प्लांट को 24 घंटे तैयार रखने और बिजली की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें