फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तकनीकी खामी के चलते अनुपस्थित दिख रहे थे छह बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के मया बाजार और पूरा बाजार ब्लॉक के छह बीएलओ तकनीकी खामी के चलते अनुपस्थित दिख रहे थे। अब उनकी उपस्थिति प्रदर्शित होने लगी है। इसी के साथ इन दोनों ब्लॉकों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बाधा दूर हो गई है।
विज्ञापन


पूरा बाजार ब्लॉक के जलालुद्दीन नगर, तिहुरा माझा, खानपुर, ऐमी आलापुर व समाहा खुर्द के साथ मया बाजार ब्लॉक के लालपुर के बीएलओ के उपस्थिति की सूचना नहीं मिल पा रही थी। इनकी ओर से ई बीएलओ एप का उपयोग नहीं किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कार्यालय इस स्थिति को लेकर चिंतित था। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी।

इस संबंध में एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए जांच की तो पता चला कि यह सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण का काम कर रहे थे। इसके बावजूद तकनीकी समस्या के चलते उनकी उपस्थिति चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दर्ज नहीं हो रही थी। ऐसे में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब तकनीकी समस्या का समाधान करा दिया गया है। इन सभी की उपस्थिति दर्ज होने लगी है। ई बीएलओ एप के माध्यम से डेटा भी अपलोड हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें