फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महाराजा अग्रसेन पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत

Mon, 22 Sep 2025 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
32- महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का उद्घाटन करते अति​थि व अन्य- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से सोमवार को एक होटल के सभागार में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता, सेवा और सहयोग की जिस परंपरा की नींव रखी थी, वही आज समाज को जोड़ने और मजबूत बनाने का काम कर रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए रास्ते पर समाज को आगे बढ़ना चाहिए। ट्रस्ट के महामंत्री अरुण अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज से प्रत्येक परिवार को जोड़ने के लिए एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत बनाया था। इसके तहत राज्य में आने वाले किसी भी नए परिवार को स्थापित परिवार एक ईंट और एक रुपया प्रदान करते थे। इस दौरान कोषाध्यक्ष अमित गोदिया और उप कोषाध्यक्ष संजीव गोयल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें