फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेहत के साथ आर्थिक खुशहाली दे रहा श्रीअन्न

Fri, 29 Aug 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टॉल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि देशी अन्न का उज्ज्वल भविष्य हर दृष्टि से मंगलकारी होगा।
विज्ञापन

कहा कि आज बाजार में सबसे लोकप्रिय अनाज श्रीअन्न ही है। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्रामीण आबादी के स्वास्थ्य सुधार में श्रीअन्न अहम भूमिका निभा रहा है। उपकृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया ने जनपद में चल रही कृषि योजनाओं और मिलेट्स की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। केवीके मसौधा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने किसानों को मिलेट्स उत्पादन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मिलेट्स विशेषज्ञ कमला सिंह ने किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. विद्या सागर, पंकज कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार मौर्य और अमन सिंह ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान राधेश्याम त्यागी, गीता सिंह, काजल पाठक, सुनीता यादव, मंजू वर्मा, शीला देवी, प्रमिला रावत सहित अन्य प्रमुख किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें