फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाद-विवाद में श्रेया व भाषण प्रतियोगिता में अंचल ने मारी बाजी

Mon, 27 Jul 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
भाषण व वाद-विवाद के विजेताओं को सम्मानित करते कुलपति व कुलसचिव 
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हो गई। सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्रेया श्रीवास्तव (एमएससी भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विश्वविद्यालय परिसर) और भाषण प्रतियोगिता में अंचल मिश्रा (बीएन पीजी कॉलेज, अंबेडकरनगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वाद-विवाद में राहुल कुमार (बीटेक) ने द्वितीय और श्रेया (केएस साकेत पीजी कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्राची मिश्रा (केएस साकेत पीजी कॉलेज) द्वितीय और आस्था गुप्ता (बीए प्रथम वर्ष, आवासीय परिसर) तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शशिकला सिंह, डॉ. अंकित मिश्र और डॉ. शिवांश कुमार शामिल रहे।

प्रतियोगिता के बाद नवीन परिसर स्थित कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति और स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास का उत्सव है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संचालन में डॉ. स्नेहा पटेल और डॉ. स्वाति सिंह ने भूमिका निभाई। इस दौरान समिति के संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. नीलम पाठक, डॉ. मनीष सिंह, प्रवीण मिश्रा, निहारिका और शुभम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें