अयोध्या। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से पांचवीं अयोध्या जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को हाईवे स्थित एक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। इनमें अंडर-4 से 6, अंडर-6 से 8, अंडर-8 से 10, अंडर-10 से 12, अंडर-12 से 15 और अंडर-15 से 18 वर्ष सहित अन्य वर्ग शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
इनका रहा शानदार प्रदर्शन
अंडर-10 से 12 आयु वर्ग में अरिका, भीती, अनाया, श्रीजी, तेजस्वी, बत्ती, प्राज्ञा, हिमानी, आल्या, नात्या, अराषय सिंह और पालक साहू ने बेहतर प्रदर्शन किया।
अंडर-6 से 8 और अंडर-8 से 10 आयु वर्ग में तेजस, संस्कार, उत्तरण, आदर्श, वियान्स, अनिरुद्ध, आराध्य, आनंद यादव और आयरा समेत अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-12 से 15 और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आदित्य, ऋतिक, हार्दित्य, कशिश, रचित, अक्षत, मेधावी, प्रथमेश, अभिनव गुप्ता, आरती पटेल, सार्थक पांडेय और शिवा चौधरी समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-15 से 18 वर्ष वर्ग में आनंदी यादव, क्षेपणू, असीम यादव, आर्यन, शहनवाज और आदि पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, पूनम रावत, अमरेश कुमार, पूजा यादव, नेहा सिंह, शालिनी पासवान, वेद प्रकाश गुप्ता, संदीप शर्मा, जोशना सिंह, लक्ष्मी और आलोक मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।