फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने वाले 26 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Sun, 10 May 2026 08:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दो मई को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले 26 अधिकारियों को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जन समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर की गई है। यह नोटिस जनपद की चार तहसीलों बीकापुर, सदर, सोहावल और मिल्कीपुर के अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


बीकापुर तहसील में नौ अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी और दो थाना अध्यक्ष शामिल हैं। सदर तहसील में छह अधिकारियों को नोटिस मिला, जिनमें तीन थाना प्रभारी और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमुख हैं। सोहावल तहसील से भी छह अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनमें प्रभारी निरीक्षक और सहायक अभियंता विद्युत शामिल हैं। मिल्कीपुर तहसील में पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनमें चकबंदी अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक शामिल हैं। कुल मिलाकर, 26 अधिकारियों को उनकी अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यह कार्रवाई जनसेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें