फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े भाई ने भी दो घंटे में तोड़ा दम

Thu, 16 Jul 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरा बाजार। विकासखंड के मड़ना गांव में बृहस्पतिवार को रिश्तों की एक मार्मिक मिसाल देखने को मिली। 80 वर्षीय छोटे भाई दयाराम की मौत का सदमा 90 वर्षीय बड़े भाई आसाराम बर्दाश्त नहीं कर पाए। छोटे भाई का शव घर पहुंचने के करीब दो घंटे बाद ही बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दयाराम लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज लखनऊ के लारी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन शव लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव पहुंचे। बड़े भाई आसाराम पहले से ही दयाराम की गंभीर तबीयत को लेकर चिंतित थे। छोटे भाई का शव देखते ही वह गहरे सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन घर से निकलते ही आसाराम ने भी प्राण त्याग दिए। दयाराम के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी बड़े पापा की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। दोनों सगे भाइयों का अंतिम संस्कार दिलासी गंज सरयू घाट पर एक साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें