फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राममंदिर के ईशानकोण पर बन रहा शिवमंदिर

Thu, 23 May 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। राममंदिर के ईशानकोण पर शिव मंदिर भी बन रहा है। उन्होंने मंदिर के निर्माण की प्रगति भी जानी।
विज्ञापन

राममंदिर के परकोटे में छह देवी-देवताओं के मंदिर बन रहे हैं। इसी क्रम में ईशानकोण में भगवान शिव का भव्य मंदिर बन रहा है। निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो चुका है। यहां भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसी तरह भगवान गणेश, हनुमान, सूर्य के भी मंदिर बन रहे हैं। वहीं नृपेंद्र मिश्र को बृहस्पतिवार की सुबह ही आना था, लेकिन वे किसी कारण से नहीं पहुंच सके। जिसके कारण बृहस्पतिवार को बैठक नहीं हो सकी। बैठक अब शुक्रवार को होगी। नृपेंद्र ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ परिसर में संक्षिप्त बैठक भी की है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में मंदिर के प्रथम व दूसरे तल के निर्माण की समीक्षा की जाएगी। प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना होनी है, इसकी डिजाइन आदि पर मंथन होगा।-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें