फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दूसरे चरण में 274 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमृत योजना के तहत दूसरे चरण में 274 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके माध्यम से अयोध्या कैंट और धाम के 27,900 और घरों को सीवर कनेक्शन का लाभ मिल सकेगा। 243 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाने के लिए चल रहा प्रथम चरण का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


अमृत योजना के दूसरे चरण में अयोध्या कैंट के कौशलपुरी, रामनगर, खोजनपुर, नाका, जनौरा, देवकाली, लालबाग और मकबरा समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत 126 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन अलग-अलग हिस्सों में बिछाई जाएगी। इसका लाभ अयोध्या धाम को भी मिलेगा। धाम के जिन इलाकों में अभी तक सीवर लाइन नहीं बिछ सकी है, वहां दस किमी लंबी सीवर लाइन बिछेगी।

जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता आनंद दुबे ने अमर उजाला को बताया कि दूसरे चरण में सीवर लाइन बिछाने के साथ चार सीवेज पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। अमृत योजना के प्रथम चरण के तहत चल रहा सीवर लाइन बिछाने का काम भी अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत शहर के ज्यादातर हिस्सों में काम पूरा हो गया है। अभी चौक क्षेत्र में काम चल रहा है। इसके बाद गुदड़ी बाजार चौराहा इलाके में सीवर लाइन बिछाई जानी है। साथ ही चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के हिस्से में काम होना अभी शेष है। पहले और दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद अयोध्या कैंट और धाम के लगभग सभी घर सीवर से जुड़ जाएंगे। इसके बाद सिर्फ नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के 49 गांव बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें