फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मां की बरसी पर रामलला के दर्शन करने पहुंचीं किरण बेदी

Thu, 30 May 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पुलिस लाइन पहुंचीं उपराज्यपाल किरण बेदी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी अयोध्या पहुंची। अपने परिवार संग भगवान रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने बताया कि अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे रामलला के दर्शन करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुत आभारी हूं। उन सभी महानुभावों की भी आभारी हूं, जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना है। यह भारतवर्ष और हर भारतीय का सौभाग्य है, जो भगवान राम में विश्वास करता है, वह अपने जीवन में अयोध्या जरूर आएगा। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों बाद अयोध्या दर्शन करने आई हैं। इससे मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा। पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन-आसमान का अंतर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें