अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी की द्वितीय पाली की परीक्षा में सचल दल ने किसान पीजी कॉलेज बहराइच में बृहस्पतिवार को सात विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि पकड़े गए सातों नकलचियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एलएलबी के साथ बीपीएड व एमपीएड की परीक्षा भी दो पालियों में हुई।