फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में तैनात उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
सुरेंद्र ना​थ त्रिवेदी-फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में तैनात उप निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। उपनिरीक्षक को पुलिस चौकी नयाघाट पर पब्लिक से बात करते समय हार्ट अटैक आया। उस समय पर वह ड्यूटी पर थे। उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों ने तत्काल श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी कोतवाली अयोध्या में नियुक्त थे। उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा आरंभ की थी। वे ग्राम सदरपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के रहने वाले थे। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें