फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर की घटना से रामभक्तों की भावनाएं आहत : शंकराचार्य

Tue, 21 Jul 2026 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
 अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती।
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को प्रस्तावित बैठक से पहले अयोध्या में संत समाज की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। बैठक के लिए अयोध्या पहुंचे जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने एक मुलाकात के दौरान कहा कि राम मंदिर में हुई घटना से न केवल संत समाज, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं कहीं भी और कभी भी हो सकती हैं। उनके अनुसार, इस मामले को लेकर जिस तरह का हो-हल्ला मचाया गया, वह भी उचित नहीं था ।ट्रस्ट की बैठक बुधवार को होने वाली है, लेकिन बैठक से पहले किसी संभावित कार्रवाई के बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। उधर, साध्वी ऋतंभरा के गुरुदेव युगपुरुष दंडी स्वामी परमानंद महाराज भी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और रामसेवक पुरम स्थित विहिप यात्री निवास में ठहरे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर में जो घटना हुई, उसे उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रस्ट और संबंधित पक्ष आगे उचित निर्णय लेंगे तथा स्थिति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। साध्वी ऋतंभरा ने भी चढ़ावा चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त की।


समितियों के पुनर्गठन पर भी होगी चर्चा
- ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर परिसर में दोपहर तीन बजे एक विशेष बैठक तय की गई है, जिसके बाद शाम चार बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के ''''मणिराम छावनी'''' परिसर में ट्रस्ट की नियमित बैठक होगी। कृष्ण मोहन की ओर से सात जुलाई को न्यासियों को भेजे गए पत्र में बैठक का एजेंडा साझा किया गया था। बैठक में ट्रस्ट के नियमों के अनुरूप विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें