फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अविवि में गर्मी की छुट्टियाें के बीच होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 11 May 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का प्रशासन भी गजब है। विवि में गर्मी की छुट्टियों के बीच परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए किसी भी शिक्षक व कर्मचारी को जरूरत के हिसाब से छुट्टियों के बीच बुलाया जा सकता है। विवि प्रशासन के इस आदेश पर शिक्षकों में काफी नाराजगी है। शिक्षक संघ ने परीक्षाओं के बहिष्कार की चुनौती दी है। हालांकि, विवि प्रशासन अपने निर्णय से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की ओर से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर गर्मी की छुट्टियों की मांग की गई थी। इस पर कुलसचिव डॉ. एके मिश्र ने शुक्रवार को पत्र जारी कर बताया कि विवि में 23 मई से चार जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी, लेकिन साथ में ही पहले से निर्धारित परीक्षाएं भी होंगी। आवासीय परिसर का कार्यालय खुला रहेगा। परीक्षा के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए बुलाया जा सकता है। पत्र में ये स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य और आवासीय परिसर के संकायाध्यक्ष, निदेशक व विभागाध्यक्ष के बुलाने पर शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

शिक्षकों ने दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी
शिक्षक संघ के डॉ. जन्मेजय तिवारी ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से जारी आदेश का विरोध किया जाएगा। 27 मई से परीक्षाएं शुरू हैं और 23 से छुट्टियां करने का आदेश दिया गया है। वहीं शिक्षकों को बिना उनकी सहमति के परीक्षा ड्यूटी के लिए बुलाने का भी निर्देश है। शिक्षक संघ कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छुट्टियों के निर्णय में बदलाव करने की मांग करेगा। सुनवाई न होने पर परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


ढाई साल से नहीं मिलीं छुट्टियां
अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने भी इस फैसले पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि विवि प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। शिक्षकों को जब से सेमेस्टर प्रणाली लागू हुई है तब से छुट्टियां नहीं मिली हैं। उच्च स्तर पर इस विषय को लेकर चर्चा होनी चाहिए। भले ही 10 दिनों के लिए ही मिले, लेकिन अवकाश पूर्ण रूप से दिया जाना चाहिए। इस तरह परीक्षाएं और छुट्टियां एक साथ करने का कोई अर्थ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें