फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेले के अंतिम दौर में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में चल रहे धार्मिक मेले के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को लेकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। रेलवे परिसर में किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक लगातार निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी नीरव मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, प्रवेश एवं निकास द्वार के आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और पहचान पत्रों की जांच भी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने स्टेशनों के भीतर गश्त बढ़ा दी गई है और महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल भी तैनात की गई हैं। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड के माध्यम से भी स्टेशन के संवेदनशील हिस्सों की समय-समय पर जांच की जा रही है। नीरव मिश्रा ने बताया कि मेले के चलते स्टेशन पर भारी भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और हर यात्री की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखी जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें