फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृष्ण जन्माष्टमी के पहले होगी पूजा स्थलों की मरम्मत व सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 16 अगस्त से शुरू होने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा से पहले प्रस्तावित 23 स्थलों की सफाई व मार्गों और नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था का भी प्रबंध होगा। यह निर्देश महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपने कक्ष में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समितियों के पदाधिकारी के साथ बैठक में दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन



केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के संयोजन में आयोजित बैठक में महापौर ने कहा कि नगर निगम जल्द ही कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा व रामलीला जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित करेगा। यहां समितियां आवश्यकता के अनुसार अपने सुझाव दर्ज कर सकेंगीं और उसका समय से समाधान कराया जाएगा।


प्रतिमा विसर्जन स्थल पर टेंट लगवाने, पूजा स्थलों पर पेयजल के लिए वाटर टैंकर उपलब्ध कराने, चूने का छिड़काव, फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित कराने के साथ डस्टबिन रखवाने के निर्देश महापौर ने दिए। समितियों ने बिजली का तार नीचे होने, लालबाग रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के नीचे अंधेरा होने, पेयजल समस्या, मलबा जमा होने व जल भराव होने की शिकायत दर्ज कराई। समितियों ने 23 अगस्त को विसर्जन यात्रा के समय शराब और मांस की दुकान बंद रखने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर उपसभापति राजेश गोंड, पार्षद जय नारायण सिंह, संतोष सिंह, अनुज दास, अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत कुमार, सुमित कुमार, सहायक अभियंता जलकर जय कुमार, जेएन चतुर्वेदी, अशोक गुप्त, अखिलेश पाठक, गगन जायसवाल, सुप्रीत कपूर व अतुल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें