फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Wed, 18 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-अंबेडकरनगर मुख्य मार्ग पर पकरेला गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान क्षेत्र के दिलासीगंज निवासी सत्येंद्र पांडेय (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र पांडेय चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह मोटरसाइकिल से निर्माण स्थल का निरीक्षण करने जा रहे थे।
इसी दौरान पकरेला गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें