फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा: 15 जोन और 40 सेक्टर में रहेगी सुरक्षा, एटीएस और पीएसी के जवान भी होंगे तैनात

Thu, 19 Nov 2026 05:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को 15 जोन और 40 सेक्टर में विभाजित कर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे, पीएसी, आरएएफ और एटीएस कमांडो की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थलों पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए गए हैं और तीन शिफ्टों में डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा करते श्रद्धालु। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था को 15 जोन और 40 सेक्टर में बांटी गई है। जोन और सेक्टर की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


पंचकोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस लिहाज से प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जोन और सीओ व इंस्पेक्टरों को सेक्टर की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। संपूर्ण क्षेत्र में 10 एएसपी, लगभग 30 सीओ, 250 निरीक्षक और उप निरीक्षक, 400 आरक्षी व मुख्य आरक्षी के अलावा आठ कंपनी पीएसी और चार कंपनी आरएएफ के जवान लगाए गए हैं। एटीएस के कमांडो भी प्रमुख स्थलों पर लगाए गए हैं।

यहां बने हैं प्राथमिक उपचार केंद्र

पक्काघाट, बंधा तिराहा, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमानगढ़ी मंदिर, राम मंदिर निकास द्वार और पीएफसी, हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चक्रतीर्थ, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा और झुनकी घाट पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए गए हैं।

यहां मिलेगी एंबुलेंस

वीणा चौराहा, हनुमान गुफा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा, झुनकीघाट, हनुमानगढ़ी, राम मंदिर निकास द्वार परिकोटा और कंट्रोल रूम में एक-एक एंबुलेंस तैनात की गई है।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग पालियों में विभिन्न पॉइंटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि उपचार केंद्रों पर जीवनरक्षक दवाएं और चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। तीन शिफ्टों में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें