फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू जयंती महोत्सव का शुभारंभ, पांच दिनों तक बहेगी रामकथा की रसधारा

Thu, 25 Jun 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सरयू जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मां सरयू की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
अयोध्या। राम की पैड़ी स्थित सहस्त्रधारा घाट पर बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय सरयू जयंती महोत्सव का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। मां सरयू के पूजन, आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए महोत्सव में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन

आंजनेय सेवा संस्थान विकास समिति के तत्वावधान में यह महोत्सव आयोजित हो रहा है। समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से निरंतर सरयू तट पर सरयू जयंती महोत्सव का आयोजन होता है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शुभारंभ अवसर पर संतों ने मां सरयू की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं से सनातन परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया। महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार से मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य की रामकथा प्रारंभ होगी, जो 29 जून तक प्रतिदिन चलेगी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं धर्म के संदेश का प्रसार किया जाएगा।महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रामकथा, संत प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


महोत्सव का समापन 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर मां सरयू के दुग्धाभिषेक, विशेष पूजन और भव्य महाआरती के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें