फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ओवरलोड डंपरों से टूट गई सनेथू की सड़कें

Sun, 03 May 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
टूटी हुई सड़क पर भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
पूरा बाजार। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा सनेथू से दर्शन नगर–रसूलाबाद संपर्क मार्ग भारी वाहनों के कारण दयनीय स्थिति में है। रिंग रोड निर्माण में लगी कंपनी के ओवरलोड वाहनों से यह मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। हल्की बारिश होते ही पूरा मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग से बनाए गए सनेथू चौराहे से गांव के अंदर जाने वाले सभी संपर्क मार्ग ओवरलोड वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रिंग रोड निर्माण के लिए एक कंपनी के वाहन तालाब से मिट्टी ढो रहे हैं। क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर ले जाने के चलते सड़क जगह-जगह धंस गई हैं। गांव को जाने वाला यही मुख्य मार्ग होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोटरसाइकिल सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
ग्राम प्रधान विजय रंजन ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार जिला अधिकारी और उप जिलाधिकारी से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों कहना है कि मिट्टी ढो रही कंपनी को ही इसका निर्माण कराना चाहिए। चेताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत और ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें