फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों ने भरी हुंकार

Tue, 26 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी और अघोषित बिजली कटौती सहित विभिन्न मुद्दों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम सुधीर कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों की कड़ी आलोचना की। आरोप लगाया कि सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल रही है। नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अंकुर सेन यादव ने लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि जनता को बदलाव के लिए एकजुट होना होगा।
धरना प्रदर्शन में सुनीता कोरी, दर्शना कोरी, पवन यादव, अश्वनी यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी मांगों को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें