फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर आंदोलन की साक्षी साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं अयोध्या, ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगी

Fri, 29 May 2026 04:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वह रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने की ऐतिहासिक घड़ी की साक्षी बनीं। साध्वी ने इसे करोड़ों रामभक्तों की आस्था और तपस्या की जीत बताया।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर आंदोलन की प्रखर वक्ता और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को अयोध्या पहुंचीं। वह राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर के शिखर पर आयोजित ध्वजा आरोहण कार्यक्रम में शामिल होंगी। आज शाम 6 बजे होने वाले इस भव्य आयोजन में साध्वी ऋतंभरा  भी उनके साथ ध्वजा स्थापित करेंगी।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने राम मंदिर आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम आज पूरे देश के सामने है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्याग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनके संकल्प और प्रयासों से रामलला आज भव्य मंदिर में विराजमान हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वह रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने की ऐतिहासिक घड़ी की साक्षी बनीं। साध्वी ने इसे करोड़ों रामभक्तों की आस्था और तपस्या की जीत बताया।
विज्ञापन


नारी वंदन अधिनियम के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने वाले इस ऐतिहासिक कदम का सभी दलों को समर्थन करना चाहिए था, लेकिन विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें